फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Yamunanagar-Jagadhri Municipal Corporation elections, BJP releases 3 7-point manifesto

Haryana: यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनाव, भाजपा ने जारी किया 37 बिंदुओं का संकल्प पत्र

Tue, 25 Feb 2025 04:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Feb 2025 04:55 PM IST
सार

भाजपा ने वादा किया कि जगाधरी की प्रसिद्ध पीतल शिल्प विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए 'पीतल शिल्प विकास योजना' शुरू की जाएगी। इससे कारीगरों को नई तकनीकों और बेहतर बाजार उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Haryana: Yamunanagar-Jagadhri Municipal Corporation elections, BJP releases 3 7-point manifesto
भाजपा नेता - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने 37 बिंदुओं का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के जिला कार्यालय यमुना कमल में आयोजित प्रेसवार्ता में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने संकल्प पत्र की मुख्य घोषणाओं को जनता के सामने रखा।

विज्ञापन


सभी काबिज परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 20 वर्षों से अधिक समय से काबिज परिवारों को भूमि और मकान का मालिकाना हक दिलाने का वादा किया। इसके तहत उनकी रजिस्ट्रियां भी करवाई जाएंगी। साथ ही, स्वामित्व योजना के तहत गरीब रेखा में आने वाले परिवारों को विशेष राहत दी जाएगी।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए विशेष घोषणाएं

  • महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए हाउस टैक्स में 25% छूट उन मकानों पर दी जाएगी, जो महिलाओं के नाम पर रजिस्टर्ड हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • नगर निगम क्षेत्र में 'पिंक टॉयलेट' और सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी ताकि महिलाओं को स्वच्छता और सुविधा मिले।

अवैध कॉलोनियों को वैध बनाने का वादा
भाजपा ने संकल्प पत्र में घोषणा की कि जो अवैध कॉलोनियां अब वैध कॉलोनी के दायरे में आ गई हैं, लेकिन कुछ क्षेत्र अब भी अवैध बचे हैं, उन्हें भी वैध घोषित किया जाएगा।



जगाधरी की पीतल शिल्प विरासत को मिलेगा बढ़ावा
भाजपा ने वादा किया कि जगाधरी की प्रसिद्ध पीतल शिल्प विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए 'पीतल शिल्प विकास योजना' शुरू की जाएगी। इससे कारीगरों को नई तकनीकों और बेहतर बाजार उपलब्ध कराए जाएंगे।

परिवहन और बुनियादी ढांचे में सुधार

  • वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में 5 एसी ई-बसें चल रही हैं, जिनकी संख्या अगले 6 महीनों में बढ़ाकर 30 की जाएगी।
  • 275 करोड़ रुपये के बजट वाले 'रिवर फ्रंट विकास परियोजना' की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा, जिसके तहत 3 नए घाट और 'यमुना थीम पार्क' का निर्माण किया जाएगा।

भाजपा नेताओं का संकल्प
भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए यह संकल्प पत्र ठोस योजनाओं पर आधारित है। उन्होंने जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की ताकि ये वादे हकीकत बन सकें। इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed