फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana poisonous liquor case Death toll in Yamunanagar reaches 10 seven Congress leader arrested

हरियाणा का जहरीली शराब प्रकरण: यमुनानगर में जहरीली शराब से आज 5 लोगों की मौत, 14 पर पहुंचा आंकड़ा

Fri, 10 Nov 2023 03:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Nov 2023 03:55 PM IST
सार

यमुनानगर में जहरीली शराब से हो रही मौत से गांवों में दहशक का मौहाल हो गया है। शराब के कारण जिले में मरने वालों की संख्या 14 हो चुकी है। वहीं, पुलिस ने अभी तक कांग्रेस नेता समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Haryana poisonous liquor case Death toll in Yamunanagar reaches 10 seven Congress leader arrested
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहरीली शराब से जिले में हो रही मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन गांवों में मातम पसरने के बाद अब दूसरे गांवों में भी लोगों की मौत होने लगी है। यमुनानगर के अब सारन गांव में 45 साल के 33 वर्षीय प्रदीप की मौत हुई। बिलासपुर के मंगलौर गांव में 45 साल के रिशिपाल की मौत हुई है। सुबह सारन गांव में 35 वर्षीय अनिल व 45 साल के जगमाल की मौत हुई थी। आज सारन गांव में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


उधर, पंजेटो का माजरा गांव के 65 वर्षीय जगीर सिंह की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उसे भी उल्टी लगी और आंखों से दिखना कम हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। पंजेटो का माजरा में अब तक तीन मौत हो चुकी हैं। वही मंडेबरी के 35 विपिन की वीरवार शाम मौत हो गई। अब तक मंडेबरी, पंजेटो का माजरा, फूंसगढ़ व सारण गांव में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


सारण गांव में हुई दो मौत के बाद थाना छप्पर पुलिस ने मृतक जगमाल सिंह के लड़के मोहित की शिकायत पर गांव में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में राजकुमार उर्फ बबली, नरेश कुमार उर्फ कुबा, राजेश कुमार व राधे श्याम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं मंडेबरी में एक एंबुलेंस खड़ी करवा दी गई है ताकि किसी की तबीयत खराब होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहरीली शराब प्रकरण में पुलिस ने अभी तक कांग्रेस नेता समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शराब ठेकेदार, सप्लायर व अंबाला के बिंजलपुर में नकली शराब बनाने वाले शामिल हैं। इस मामले में अभी और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं मंडेबरी में जहरीली शराब पीने से सबसे ज्यादा छह मौत हुई हैं।


शराब से लगातार हो रही मौतों से लोग डरे हुए हैं और गांव में दहशत का माहौल है। गांव के श्मशान घाट में एक चिता ठंडी नहीं होती कि दूसरे का अंतिम संस्कार करने लोग पहुंच जाते हैं। वहीं बुधवार को जहरीली शराब पीने से जिन पांच लोगों का अंतिम संस्कार हुआ था उनका परिजनों ने आज अस्थि चयन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed