{"_id":"66f98ca3a272a248b70fbc5d","slug":"haryana-kumari-selja-targeted-bjp-said-bjp-government-has-eaten-up-government-jobs-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुमारी सैलजा ने BJP पर साधा निशाना, बोलीं- भाजपा सरकार खा गई सरकारी नौकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुमारी सैलजा ने BJP पर साधा निशाना, बोलीं- भाजपा सरकार खा गई सरकारी नौकरियां
Sun, 29 Sep 2024 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:51 PM IST
सार
सांसद ने हरियाणा को अपने स्वार्थ के लिए भ्रष्टाचार की दलदल में धकेलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जनसभा में पहुंची राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के जगाधरी में राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के नाम की सरकारी नौकरियां खा गई। हरियाणा को अपने स्वार्थ के लिए भ्रष्टाचार की दलदल में धकेला। यहां तक अवैध माइनिंग को बढ़ावा दिया, जिससे यमुना नदी को भी अपना रास्ता बदलकर दूसरी तरफ से निकलना पड़ा। वे जगाधरी विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अकरम खान के समर्थन में सुखमनी पैलेस में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा इससे पहले सैलजा खंड सरस्वती नगर के गुरु पैलेस में भी एक जनसभा को संबोधित किया। सैलजा ने कहा कि सत्तासीन भाजपाइयों ने जन कल्याण की बजाय स्कैमों का रिकार्ड बनाया है। कांग्रेस सत्ता में आने पर तमाम घोटालों की जांच कराएगी। नशा और अवैध खनन सत्ता में बैठे लोगों की देन है। दस साल के अंदर भाजपा ने अस्थिरता ही दी है।
विज्ञापन
बेरोजगारी से परेशान युवा स्मैक के नशे की चपेट में आ रहा है। प्रदेश में लाखों पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने इनकों भरने की जरूरत ही नहीं समझी। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू -मुस्लिम कर माहौल बिगाड़ना चाहती है। गुजरात से कांग्रेस के विधायक जिगनेश ने कहा कि हरियाणा में नशा गुजरात से आ रहा है। हमें माहौल खराब करने वालों, नशा फैलाने वालों, अवैध खनन करने वालों के खिलाफ एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह, नरपाल सिंह गुर्जर, पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर श्यामसुंदर बत्रा, युवा नेता आरेज खान, मोहन गुर्जर जयरामपुर, जिला परिषद के सदस्य नरवैल सिंह, बलींद्र बिट्टू देवधर, महिपाल सिंह भगवानगढ़, राजेश शर्मा, कपिल खेतरपाल, प्रो. राय सिंह, जिला परिषद सदस्य जयचंद कश्यप आदि मौजूद रहे।