फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Kumari Selja said- I want to contest assembly elections but the decision is taken by the high command

Haryana: कुमारी सैलजा बोलीं- विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हूं पर फैसला हाईकमान का

Wed, 27 Mar 2024 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 12:04 AM IST
सार

कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा अंबाला सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Kumari Selja said- I want to contest assembly elections but the decision is taken by the high command
कुमारी सैलजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर में कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। आज लड़ाई भाजपा को हराने तक ही सीमित नहीं है। लड़ाई लोकतंत्र व संविधान बचाने की हैं।

विज्ञापन


सैलजा हलका साढौरा के मारवा खुर्द में महिला कांग्रेस ग्रामीण की जिला प्रधान उषा कमल के जेठ रामकर्ण के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर संविधान को बदलने का काम कर रही है। हरियाणा प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं हैं। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। युवा नशे की चपेट में हैं। क्राइम का ग्राफ बढ़ा हैं।
विज्ञापन


अपने अंबाला से लोकसभा चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि उनका मन विधानसभा चुनाव लड़ने का है। अगर पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने आदेश दिए तो वह अंबाला से लोकसभा का चुनाव भी लड़ेंगी। सैलजा ने दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ साढौरा विधायक रेनू बाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, उप प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, पूर्व मंत्री अकरम खान, कांग्रेस नेता राजेश तुंबी, संदीप धर्मकोट, निर्मल ककड़ौनी, मा. रमेश मछरौली, मनोज जयरामपुर, शिवकुमार बंसल समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed