Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana is in a league of its own: Shahnawaz Hussain

हरियाणा की बात ही कुछ और : शाहनवाज हुसैन

Fri, 06 Nov 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Haryana is in a league of its own: Shahnawaz Hussain
मानकपुर में आयोजित दावत में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन वीरवार को परिवार के साथ जगाधरी पहुंचे। यहां लक्कड़ मंडी मानकपुर में उनके छोटे बेटे अरबाज हुसैन और जगाधरी से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री अकरम खान की बेटी अफशां के निकाह की खुशी में दावत का आयोजन किया गया। दोनों का निकाह 25 अक्तूबर को नई दिल्ली में हुआ था।
इस अवसर पर शाहनवाज ने हरियाणा के प्रति अपने लगाव को जाहिर करते हुए कहा कि हरियाणा से उनका गहरा रिश्ता है। उनकी ससुराल सोनीपत में है। बड़े बेटे की शादी गुरुग्राम में हुई है। छोटे बेटे का निकाह जगाधरी में हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें बहुत अच्छी बहू नहीं, बल्कि बेटी मिली है। हरियाणा की बात ही कुछ और है। यहां के लोग गुस्से में भी बात करते हैं तो ऐसा लगता है जैसे प्यार से बात कर रहे हों। वहीं, बिहार की बोली भी बहुत मीठी है।
विज्ञापन

दावत में कांग्रेस की सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी, कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर सहित कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने नवदंपती को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed