फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana Fire breaks out at electric scooter showroom dozens of vehicles gutted

Harayana: इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में लगी आग, दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक; सात दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 18 Nov 2025 11:01 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 18 Nov 2025 11:01 PM IST
सार

शोरूम में रखी दर्जनों स्कूटियां आग की चपेट में आ गईं। सूचना पर एक के बाद एक सात दमकल गाड़ियां पहुंचीं, जिनसे दो घंटे में दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। 

विज्ञापन
Haryana Fire breaks out at electric scooter showroom dozens of vehicles gutted
स्कूटी के शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर स्थित जगाधरी की राजेश कॉलोनी में इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में मंगलवार रात आठ बजे आग लग गई। शोरूम में रखी दर्जनों स्कूटियां आग की चपेट में आ गईं। सूचना पर एक के बाद एक सात दमकल गाड़ियां पहुंचीं, जिनसे दो घंटे में दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। तब तक शोरूम में काफी नुकसान हो चुका था। फिलहाल आग लगने की वजह शॉट सर्किट को माना जा रहा है। 

विज्ञापन


आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पहले शोरूम के सामने से आग बुझानी चाही, पर आग कॉलोनी की गली में लगते शोरूम के पिछले गेट की तरफ फैलती चली गई। इससे दो घंटे तक गली में शोरूम के साथ लगते घरों के लोग सहम गए। चूंकि आग की तेज आंच व काला धुआं घरों तक पहुंच रहा था। शोरूम की दीवार में दरारें भी आईं, जिससे भभकती आग व धुआं निकलता नजर आया। 
विज्ञापन


निवासियों ने अपने घरों तक आग पहुंचने की आशंका में दमकल विभाग से गली की तरफ से आग बुझाने के लिए कई बार कॉल किया, पर आरोप है कि उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। शोरुम के साथ रोड पर लगती दुकानों के संचालकों में भी घटना से हड़कंप मच गया। जो दुकानदार दुकान बंद कर घर जा चुके थे, वो सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। जो दुकानें खुली थीं, उनके दुकानदार भी सहमे दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने शोरूम के सामने फिर पीछे गली में लगते गेट से आग बुझाई। इसके लिए एक के बाद एक कुल सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचे, जिनकी मदद से करीब दो घंटे में आग बुझ पाई। कर्मियों ने बताया कि शोरूम में करीब 60 इलेक्ट्रिक स्कूटियां थीं, जिनमें किसी के चार्जिंग पर होने से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed