Haryana Assembly Election: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- सिख समुदाय के योगदान को कभी नहीं भूल सकता भारत
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यमुनानगर पहुंचे। रक्षा मंत्री ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया और चुनाव में भाजपा को एक बार फिर सशक्त बनाने का आह्वान किया।
विस्तार
यमुनानगर के बिलासपुर में आयोजित भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन से जनसमूह को प्रेरित किया। इस रैली में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे, जिन्होंने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
#WATCH यमुना नगर, हरियाणा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यमुना नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...ये हमारे सिख भाइयों के बारे में अमेरिका में जाकर अनाप-शनाप बोल रहे हैं कि उन्हें भारत में कड़ा पहनने और गुरुद्वारे में जाने से पहले सोचना पड़ता है। मैं राहुल गांधी से कहना… pic.twitter.com/QK9zB1vTaZ
विज्ञापन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2024
इस दौरान उन्होंने कहा कि ये हमारे सिख भाइयों के बारे में अमेरिका में जाकर अनाप-शनाप बोल रहे हैं कि उन्हें भारत में कड़ा पहनने और गुरुद्वारे में जाने से पहले सोचना पड़ता है। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि देश को बांटने की कोशिश न करें। भारत की संस्कृति और आन-बान-शान की रक्षा में सिख समुदाय के योगदान को भारत कभी नहीं भूल सकता।
राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने चीन पर बहुत सारे बयान दिए। आज, यहां तक कि सेना प्रमुख ने खुले तौर पर कहा है कि भारत एक कमजोर देश नहीं है। भारत दुनिया का एक मजबूत राष्ट्र बन गया है। 'हमने ये साफ संदेश दे दिया है कि भारत के अंदर अब हुकूमत है कि भारत इस पार भी मार सकता है और अगर जरूरत पड़ी तो उस पार भी मार सकता है।
#WATCH | Haryana: Addressing a public rally in Yamunanagar, Defence Minister Rajnath Singh says, "They made a lot of statements on China. Today, even the Army chief has openly said that India is not a weak country. India has become a strong nation of the world. 'humne ye saaf… pic.twitter.com/Fmz10is2fr
— ANI (@ANI) October 2, 2024
कहा कि कांग्रेस ने जनता को भ्रमित करने की कोशिश की, हमने बिना 'खर्ची पर्ची' के नौकरियां दी हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे। वे जहां भी अपनी सरकार बनाते हैं, दलितों के साथ अन्याय करेंगे, हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की जरूरत है, राहुल गांधी ने अमेरिका में सिखों के बारे में बेतुकी बातें कीं। उन्हें समाज को बांटने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। भाजपा भारत के गौरव की रक्षा में सिखों की भूमिका को स्वीकार करती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ है भारतवर्ष- राजनाथ सिंह
भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते ही देश में बड़ा बदलाव आया है। यही नहीं देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत हुआ है। आज भारतवर्ष का हर बड़ा देश सम्मान कर रहा है और हमें गंभीरता से लेने लगा है। यह कहना है केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का। वे पिहोवा में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के शासन में देश मजबूत हुआ है ऐसे ही हरियाणा भी मजबूत हुआ है और यही मजबूती आगे रखने के लिए हरियाणा प्रदेश में भी फिर से भाजपा की सरकार बेहद जरूरी है। कांग्रेस सरकार में जहां भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था और केंद्र से जारी होने वाली राशि में से महज 10 फीसदी संबंधित जगह तक ही पहुंच पाती थी वही आज जो राशि के अंदर से जारी होती है पूरी की पूरी ही संबंधित जगहों पर पहुंचती है।
किसानों के खाते में जाने वाले दो 2000 रुपये हर तीन माह के बाद इसका प्रमाण है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जहां केंद्र सरकार आने को बड़े कदम उठा रही है वहीं प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर पिछले दो प्लान की योजनाओं को आगे बढ़ते हुए यहां के नागरिकों को और ज्यादा बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
कहा कि युवाओं को बिना पर्ची व बिना खर्ची के नौकरी दी जाएगी तो वहीं महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। पढ़ने वाली छात्रों को स्कूटी मिलेगी तो छोटे उद्गम शुरू करने वाले लोगों को 25 लख रुपए तक का लोन बिना ब्याज के मिलेगा। राजनाथ सिंह ने एक-एक योजना अपने संबोधन में गिनवाई तो वही आह्वान किया कि तीसरी बार फिर से हरियाणा प्रदेश में कमल खिलाएं।
