{"_id":"66e075becabb825e3d0d6fcd","slug":"haryana-auspicious-time-gone-bjp-candidate-ghanshyam-das-nomination-not-done-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: शुभ मुहूर्त निकला, नहीं कराया नामांकन, BJP प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने पर्चा दाखिल किए बगैर लौट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: शुभ मुहूर्त निकला, नहीं कराया नामांकन, BJP प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने पर्चा दाखिल किए बगैर लौट
Tue, 10 Sep 2024 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:07 PM IST
सार
घनश्याम दास अरोड़ा को मंगलवार को नामांकन करना था। उन्होंने अच्छी खासी भीड़ जुटाकर शहर में रोड शो भी निकाला। इसके बावजूद व नामांकन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने पर्चा दाखिल किए बगैर लौट
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा तीसरी बार मैदान में है। मंगलवार को उन्हें नामांकन करना था। इसके लिए उन्होंने अच्छी खासी भीड़ जुटाकर शहर में रोड शो भी निकाला। इसके बावजूद व नामांकन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
दरअसल पंडित नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से एक बजे का निकाला था। वह ठीक 12 बजकर चार मिनट पर लघु सचिवालय में पहुंच गए थे। उनके साथ पंडित भी था। उन्हें आरओ एडीसी आयुष सिन्हा के कार्यालय में नामांकन करना था। परंतु जब विधायक पहुंचे तो उनसे पहले दूसरे प्रत्याशी भी नामांकन के लिए आरओ कार्यालय में मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनके बाहर आने के लिए घनश्याम दास अरोड़ा प्रतीक्षा कक्ष में इंतजार करने लगे। एक बजे तक भी उनका नंबर नहीं आ सका। इसलिए एक बजकर चार मिनट पर घनश्याम दास बिना नामांकन किए ही लौट गए। लौटते समय उनके चेहरे पर उदासी साफ देखी जा रही थी।
विज्ञापन