फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Harvesting systems are closed, how will the water level increase

Yamuna Nagar News: बंद पड़े हार्वेस्टिंग सिस्टम, कैसे बढ़ेगा जलस्तर

Mon, 08 Jul 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Harvesting systems are closed, how will the water level increase
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सफाई व देखरेख के अभाव में मिट्टी, पत्तों, मलबे व अन्य गंदगी से अटे हुए हैं। बारिश का सीजन आने पर भी नगर निगम की ओर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सुचारू करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में बारिश का पानी जमीन में जाने के बजाय व्यर्थ बहा जाने की आशंका है।
वर्ष-2020-21 में नगर निगम ने शहर के वार्ड सात, आठ, नौ व दस के पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर लाखों रुपये के खर्च पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए थे। इसका मकसद बारिश के पानी का संचय कर भूजल में सुधार करना था। ऐसे ही नेहरू पार्क व सेक्टर 17 के पार्कों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे।
विज्ञापन

वार्ड से निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह का आरोप है कि यह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के बाद अफसरों ने इनकी सुध नहीं लगी। सफाई व देखरेख के अभाव में ज्यादातर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम मिट्टी, पते, मलबे व अन्य गंदगी से अटे हुए हैं। जिससे बारिश का पानी इनमें जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी मानसून की दस्तक के साथ बारिश के दिन आ गए हैं, तब भी नगर निगम की ओर से इन रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सुचारू नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर नगर निगम की ओर से खर्च किए गए लाखों रुपये बेकार साबित हो रहे हैं।

क्योंकि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम होने के बाद भी बारिश का पानी व्यर्थ बह जाएगा। अभी बारिश के दो माह हैं, इसलिए नगर निगम को यह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सुचारू करने चाहिएं। उधर, इस बारे में नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा का कहना है कि इस बारे में संबंधित शाखा के अफसरों के दिशा निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed