फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Harsh Vardhan won silver in Khelo India University Games

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हर्षवर्धन ने पाई चांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Harsh Vardhan won silver in Khelo India University Games
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के छात्र ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में देश भर से खिलाड़ियों ने भाग लिया है। कॉलेज के हर्षवर्धन ने कराटे में रजत पदक जीतकर देश में नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता बेंगलुरु में हुई थी। जिसमें हर्षवर्धन ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय टीम की ओर से भाग लिया था। हर्ष ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। कॉलेज पहुंचने पर हर्षवर्धन का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल खन्ना ने बताया कि हर्ष के शानदार प्रदर्शन से देश भर में कॉलेज का नाम रोशन हुआ है। यह जिले के लिए गर्व का विषय है कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में रजत पदक जीता है। इस दौरान उन्होंने सभी विद्यार्थियों को रजत से प्रेरणा लेकर ऐसी स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. खन्ना ने कहा कि खेलों में सुनहरा भविष्य है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि दिखानी चाहिए। ऐसी स्पर्धाओं से प्रतिभागी का मनोबल बढ़ता है। यहां हर्षवर्धन ने कहा कि उनका प्रयास जिले के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। जिसके लिए वह तैयारियों में जुट गए हैं। कॉलेज में प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों ने हर्ष को सम्मानित किया। इसके साथ ही सहपाठियों ने भी हर्ष को बधाई दी। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. मोहिंद्र सिंह, कोच जयप्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बाक्स
छात्र ने शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर किया नाम रोशन
रादौर। क्षेत्र के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के छात्र राय सिंह ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता बेंगलुरु के जैन यूनिवर्सिटी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत करवाई गई थी। राय सिंह ने एमएलएन कॉलेज की ओर से शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। राय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया है। राय सिंह ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसी के साथ ही देश के टॉप 100 शूटर में भी जगह बना ली है। एक महीने से भी कम समय में रायसिंह ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में दो मेडल जीत चुके हैं। हाल ही में हुई इस प्रतियोगिता में देश की 200 से ज्यादा यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। राय सिंह ने पदक जीतकर एमएलएन कॉलेज का नाम देश में रोशन किया है। कॉलेज पहुंचने पर राय सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. दीपक कौशिक ने स्मृतिचिह्न और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने राय सिंह को देश के लिए खेलने व जीतने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed