फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hamida Police Post Incharge instructed the people of Muslim community to pray Ramadan, stay at home

रमजान की इबादत घरों पर रहकर करने के निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Hamida Police Post Incharge instructed the people of Muslim community to pray Ramadan, stay at home
हमिदा पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार वालिया । - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर । हमिदा पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार वालिया ने मुस्लिम समाज के भाइयों से अपील करते हुए कहा कि रमजान के पवित्र माह के दौरान सरकार के दिशा निर्देशों के मद्देनजर इबादत अपने अपने घरों पर ही रहकर करें। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक स्थलों पर किसी भी किस्म की आवाजाही में, वहां पर बैठ कर इबादत करना, पूजा पाठ करना सब पर हर तरह की रोक लगी हुई है। सभी को लॉकडाउन का पालन करते हुए, सरकार की दी हुई हिदायत को मानते हुए। पूरी तरह अपने घरों में रहे। अपने और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सरकार का सहयोग करें। बता दें कि मुस्लिम समाज का एक महीने तक चलने वाला सबसे बडे त्यौहार रमजान शरीफ हैं। चांद के दीदार भर से ही माहे रमजान का आगाज हो जाता है। इस बार कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन ने माहे रमजान शरीफ की तैयारियों पर पूरी तरह ग्रहण लगा दिया है। सभी को सबसे ज्यादा चिंता तराहवी नमाज को लेकर है। लॉकडाउन के दौरान मस्जिदों में भीड़ लगाना व नमाज पढ़ना मना है। ऐसे में बाजार, गली, मोहल्ले सहित तमाम मस्जिदें सुनी है। समुदाय के सभी लोगों को रोजा, तराहवी की नमाज इबादत घर पर ही करनी होगी। कोरोना कि डर की वजह से इस बार तराहवी नमाज मस्जिदों दरगाह में नहीं की जाएगी। इस बार सभी को अपने अपने घर रोजा इफ्तार व इबादत घर पर रह कर लॉकडाउन का पालन करते हुए मनाना होगा। तमाम मौलानाओं ने भी मुस्लिम समाज से आग्रह करते हुए कहा कि वह अपने घरों में ही रोजा तरावीह नमाज व पांच वक्त की नमाज कुरान ए मजीद की तिलावत अपने घर पर ही अता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed