फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Half the population will be decisive in the assembly elections

Yamuna Nagar News: विधानसभा चुनाव में निर्णायक रहेगी आधी आबादी

Wed, 25 Sep 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Sep 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Half the population will be decisive in the assembly elections
दीपेंद्र कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव के मतदान में अब मात्र 10 दिन का समय शेष बचा है। इस पर सभी दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। चुनाव में महिला मतदाता निर्णायक रहेंगी। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दल महिलाओं को अपने पाले में करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में इस बार महिला मतदाता मुख्य दलों के एजेंडे में है। महंगाई और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध सीधे तौर पर महिलाओं से जुडे हैं। इन मुद्दों का शोर भी इस चुनाव में हर जगह सुनने को मिल रहा है। यमुनानगर की बात करें तो जिले की सभी चारों विधानसभाओं में महिला मतदाताओं की संख्या करीब 4.23 लाख है।
विज्ञापन

महिलाएं चुनाव में अपने मुद्दों के हिसाब से मतदान का मन बना चुकी हैं। यही कारण है कि सभी दल महिलाओं को अपने पाले में करने का प्रयास कर रहे हैं। राजनीतिक दलों का मानना है कि महिलाएं जिस पार्टी के पक्ष में वोट करेंगी, उसी की जीत होगी। इस राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी। अब चुनाव में किस दल की जीत होगी यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा। लेकिन, इतना जरूर है कि इस बार चुनाव में महिला मतदाता भी निर्णायक भूमिका में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मतदाताओं की संख्या पहुंची 841706 तक
वर्ष 2014 व 2019 के विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार के विस चुनाव में जिले का वोट बैंक पहले से काफी मजबूत हुआ है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले दो चुनावों में इस बार 53 हजार नए मतदाता बने हैं। वहीं अगर साल 2020 की बात करें तो उस दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या 841706 वोट थी। इसके बाद मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ती गई, ऐसे में मौजूदा समय में जिले में मतदाताओं की संख्या 899709 पहुंच गई। जिसमें 480771 पुरुष और 418934 महिला मतदाता हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की तरफ से युवाओं को वोट बनवाने के प्रति जागरूकता मुहिम का अभियान रंग लाया।

कहां कितनी महिला मतदाता
विधानसभा क्षेत्र महिला मतदाता
साढौरा 102432
जगाधरी 109533
यमुनानगर 113595
रदौर 97340

पिछले वर्षों में मतदाताओं की संख्या
साल मतदाताओं की संख्या

2020 841706

2021 853754

2022 866474

2023 880242

2024 899709
इस बार युवाओं में वोट बनाने का पहले से ज्यादा उत्साह देखने को मिला है। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से चलाई गई मुहिम का वोट बैंक बढ़ने का भी कारण रहा है। इस विधानसभा चुनाव के बाद भविष्य में होने वाले इलेक्शन में जिले का वोट बैंक बढ़ जाएगा। - गुलशन शर्मा, नायब तहसीलदार इलेक्शन, जिला चुनाव कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed