फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Half the population in fear of molestation

छेड़छाड़ से खौफ में आधी आबादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Half the population in fear of molestation
महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस उन्हें सुरक्षा देने में नाकाम दिखाई दे रही है। आए दिन महिला, युवती और किशोरियों से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। जिले में आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं से लड़कियों में खौफ है। आंकड़ों की बात की जाए तो फरवरी माह के बीते 19 दिनों में छेड़छाड़ व दुष्कर्म के 12 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

पहला केस:
तीन साल से पीछा कर परेशान कर रहा था युवक, दो बार पहले भी पुलिस को दी शिकायत: फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भाटिया नगर निवासी संदीप मेहता उसका तीन साल से पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। आरोपी उससे दोस्ती करने की बात कहकर उसे बार बार परेशान कर रहा था। उसने दो बार उसकी शिकायत महिला थाने में दी थी। लेकिन तब आरोपी ने उससे दोबारा परेशान न करने की बात कहीं थी। उसके परिजनों ने भी दोबारा ऐसा न करने का वादा किया था। जिसपर उनका समझौता हो गया था कि वह उसे फिर परेशान नहीं करेगा। लेकिन फिर आरोपी उसके घर के चक्कर काटता रहा और उसका पीछा कर उसे परेशान करता रहा। उसने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी संदीप मेहता के खिलाफ धारा-354 में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एचसी सुमन का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन

पति के अवैध संबंधों का विरोध किया तो कपड़े फाड़े
जगाधरी की एक महिला ने शहर जगाधरी पुलिस को शिकायत दी है कि उसका अपने पति के साथ खर्चे को लेकर केस चल रहा है। 19 फरवरी को कोर्ट में केस की सुनवाई होनी थी। 16 फरवरी को जब वह बिजली का बिल भरने के लिए जा रही थी तो रास्ते में रूप नगर कॉलोनी के पास उसका पति उसे रास्ते में मिला। उसके साथ एक महिला थी। आरोप है कि उस महिला के साथ उसके अवैध संबंध हैं। जब उसने पति से महिला के बारे में पूछा तो उसने उससे बहस करनी शुरू कर दी और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ की। महिला का कहना है कि उसका पति पुलिस में है। वह उसे झूठे केस में फंसवाने की भी धमकी देता है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 354बी व 506 के तहत केस दर्जकर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई पूनम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा केस
घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध जताने गए परिजनों को पीटा
छछरौली: क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार की सुबह उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही सचिन उनके घर में घुस गया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध जताने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। महिला ने बताया कि इसके बाद जब वह आरोपी युवक के घर विरोध जताने गए तो आरोपी युवक सचिन, उसके पिता रामकिशन व मोनी ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सचिन, उसके पिता रामकिशन व मोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 34 व 8 पोक्सो एक्ट में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई अमनदीप कौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed