{"_id":"69add17767fc7361ea01b4dd","slug":"half-a-dozen-sangwans-were-cut-from-the-forest-of-mandewala-area-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-152542-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मांडेवाला क्षेत्र के जंगल से काटे आधा दर्जन सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मांडेवाला क्षेत्र के जंगल से काटे आधा दर्जन सांगवान
Mon, 09 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
मांडेवाला के जंगल से काटे गए सागवान के पेड़। संवाद
प्रतापनगर। मांडेवाला स्थित पीर के पास रविवार को अवैध कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेकेदार के कारिंदों ने घास काटने के नाम पर जंगल में घुसकर सागवान के कई पेड़ काट लिए। ग्रामीणों की सतर्कता से इसका खुलासा हुआ। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी।
रविवार सुबह जब गांव के कुछ लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए जंगल के पास पहुंचे, तभी उन्हें जंगल के भीतर से कुल्हाड़ी चलने की आवाज सुनाई दी। पहले ग्रामीणों को लगा कि कोई सामान्य लकड़ी काटने का काम चल रहा होगा, लेकिन आवाज लगातार आती रही तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद ग्रामीण जंगल के अंदर पहुंच गए। जंगल में ग्रामीणों ने देखा कि वहां ठेकेदार के कई कारिंदे सांगवान के पेड़ काटे जा रहे थे। कई पेड़ों की बड़ी-बड़ी शाखाएं काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा जा रहा था। कुछ पेड़ जड़ से काटे गए थे। जंगल के अंदर कई जगह ताजा कटान के निशान थे।
सूचना मिलते ही रेंज ऑफिसर राजीव कांबोजए वन दरोगा नरेश और संदीप नेहरा माैके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में लेकर काटी गई लकड़ी भी जब्त कर ली। रेंज ऑफिसर राजीव कंबोज ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जो उच्च अधिकारियों के आदेश होंगे वैसे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -