फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hail accompanied by rain, damage to crops

Yamuna Nagar News: बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Hail accompanied by rain, damage to crops

विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में शुक्रवार सुबह के समय जहां बारिश हुई वहीं शाम के समय बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश की वजह से सड़कों किनारे जलभराव हो गया। दिनभर में 10 एमएम से ज्यादा बारिश हुई। सबसे ज्यादा ओले सरस्वतीनगर क्षेत्र में गिरे हैं। किसान नेताओं के अनुसार क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा।
शुक्रवार को दोपहर बाद बादल छाने के बाद शाम को अचानक तेज बारिश होने लगी। साथ ही सरस्वतीनगर क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। क्षेत्र के गांव गुंदियाना के अलावा गुंदियानी, भोगपुर, जयसिंह का माजरा, बलसुआ, रपौली, शाहपुरा, मसाना, ऊंचा चांदना, रामनगर, दोलतपुर, सतगौली, दामला, जुब्बल, महमदपुर समेत अन्य गांवों में ओलावृष्टि हुई। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना का कहना है कि बारिश व ओलावृष्टि की वजह से गेहूं, सरसों, प्याज की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सुबह होने पर ही सही नुकसान का पता चल पाएगा। वहीं किसान अब भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि तेज हवा न चले। क्योंकि बारिश से गेहूं के पौधे भारी हो जाते हैं।
विज्ञापन

हवा से फसल के खेतों में बिछने का खतरा रहेगा। किसान मंदीप सिंह, रामबीर व फूलचंद ने बताया कि इस बार फरवरी में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल में बालियां समय से पहले निकल आई। इससे फसल के जल्दी पकने की संभावना बढ़ गई है। अब बारिश होने से तापमान में थोड़ी कमी जरूर आई है। परंतु साथ ही तेज हवा के चलने से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
10 बजे के बाद साफ हो गया था मौसम:
बारिश होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि सुबह दस बजे के बाद मौसम साफ हो गया था। इससे पहले सुबह के समय अच्छी बारिश हुई। इसके बाद अच्छी धूप निकली। दोपहर बाद फिर से बादल छा गए। जिससे ठंड बढ़ गई। बारिश होने से कई जगहों पर पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कें कीचड़ से सन जाने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। शाम के समय तो शहर की सड़कों चारों तरफ जाम ही जाम नजर आया। जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई।

आगामी दिनों में यह रहेगा जिले का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 23 11
रविवार 25 11
सोमवार 26 15
मंगलवार 24 12
बुधवार 23 11
वीरवार 25 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed