फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hafed purchased 800 quintals of paddy in Radaur Mandi.

Yamuna Nagar News: रादौर मंडी में हैफड ने खरीदी 800 क्विंटल धान

Sat, 28 Sep 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Hafed purchased 800 quintals of paddy in Radaur Mandi.
यमुनानगर/रादौर। प्रशासन की ओर से शुक्रवार से प्रदेश की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू की गई। अनाज मंडी रादौर में भी पहले दिन हैफेड की ओर से 800 क्विंटल धान की खरीद शुरू की गई। धान की सरकारी खरीद शुरू होने पर किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली। प्रशासन की ओर से भी अनाज मंडियों में धान की खरीद को लेकर कार्य शुरू किया गया। मार्केट कमेटी सचिव अमित कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश पर धान की खरीद का कार्य आज से शुरू कर दिया गया है। शहर की मंडी में हैफेड की ओर से मंगलवार, बुधवार व शुक्रवार को धान की खरीद की जाएगी। वेयर हाउस की ओर से सोमवार, वीरवार, शनिवार व रविवार को खरीद की जाएगी। आदेश के अनुसार 17 प्रतिशत तक नमी वाली धान की खरीद की जाएगी। नियमानुसार मंडी में धान की खरीद की जाएगी। मंडी में किसानों के पीने के पानी के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। सफाई व शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है। अनाज मंडी मेंं रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। अनाज मंडी जठलाना व गुमथला में खरीद शनिवार से शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि फसल बिकने के 72 घंटे के बाद पेमेंट किसान के खाते में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed