फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gym coach arrested on rape charges

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म के आरोप में जिम का कोच काबू

Wed, 25 Sep 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Gym coach arrested on rape charges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। डाइट प्लान देने के बहाने घर ले जाकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप जिम के कोच परमिंद्र सिंह पर लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने आरोपी कोच पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायत में जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती ने बताया कि 15 दिन पहले डाइट प्लान को लेकर उसकी फोन पर जिम कोच परमिंद्र सिंह के साथ हुई थी। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बातचीत करने लगा। बीती 20 सितंबर को आरोपी ने डाइट प्लान देने के बहाने हनुमान मंदिर के पास बुलाया। जब वह मंदिर के पास पहुंची तो आरोपी ने उसे कहा कि डाइट प्लान का पेपर घर पर रह गया है।
विज्ञापन

डाइट प्लान का पेपर देने के बहाने आरोपी उसे अपने घर ले गया। पहले आरोपी ने उसे सोफे पर बिठाया। इसके बाद जिम दिखाने के बहाने उसे कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। किसी को कुछ बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी मीना का कहना है कि आरोपी जिम कोच परमिंद्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed