फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   gust teachers/relive/job

प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

Thu, 09 Jul 2015 12:18 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 09 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के विरोध में बुधवार को विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर उतर आए। कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले एनएच 73 व लघु सचिवालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लगभग आधे घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारियों ने सीटीएम बिजेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों को वापस सेवा में लेने की मांग की। वहीं मांग पूरी न होने पर 14 जुलाई से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी बुधवार सुबह जगाधरी अनाज मंडी गेट पर एकत्रित हुए। सरकार द्वारा अतिथि अध्यापकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में कर्मचारियों ने यहां प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संघ के प्रधान सतीश राणा के नेतृत्व में सभी कर्मचारी यहां से सरकारी विरोधी नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे 73 से रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीटीएम बिजेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी पर रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों नेताओं ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय जारी घोषण पत्र में गेस्ट टीचरों, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, पंजाब के समान वेतनमान देने, 15 हजार रुपये न्यूनतम वेतनमान देने, वेतन विसंगतियां दूर करने के वादे किए थे लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने कर्मचारियों को नौकरी से निकलना शुरू कर दिया।

सरकार ने अतिथि अध्यापकों, अनियमित कर्मचारियों, कंप्यूटर टीचर, कंप्यूटर लैब सहायक, अनुबंधित अध्यापक को हटा दिया। मंच संचालन हरिओम कश्यप व सचिव महीपाल चमरौडी ने किया। प्रदर्शन में जयपाल ढींगरा, बलबीर सिंह, अविनाश शर्मा, मनजीत कौर, पूनम, जरनैल सांगवान, शोभन सिंह, सुरेंद्र सैनी, महीपाल सोडे, रजनीश शर्मा, रामकुमार कांबोज, दिनेश तंवर, सुभाष चंद, नंद पाल आदि ने संबोधित किया।


तो कैसे सफल होगा डिजिटल इंडिया का सपना  
संघ के जिला प्रधान सतीश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया के सपने दिखा रहे हैं, लेकिन स्कूल में न तो कंप्यूटर टीचर हैं और न ही कंप्यूटर लैब सहायक। ऐसे में डिजिटल इंडिया का सपना कैसे सफल होगा। स्कूलों में पद खाली पड़े हैं, जबकि अतिथि अध्यापकों को सरप्लस घोषित करके नौकरी से बाहर निकाल दिया गया है। निजीकरण नीति के तहत सभी विभागों में सरकार बजट में कमी कर रही है। शिक्षा विभाग में 16.51 स्वास्थ्य विभाग में 5.61, बाल विपका में 55 प्रतिशत बजट कम दिया गया है। इस तरह बेहतर सुविधाओं की उम्मीद कैसे की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed