फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Guru's grace is very important in human life: Neeru

मानव के जीवन में गुरु की कृपा का बहुत महत्व : नीरू

Mon, 29 Jul 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 29 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Guru's grace is very important in human life: Neeru
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में साध्वी नीरू भारती ने कहा कि जब किसी जीव पर परमात्मा की कृपा दृष्टि होती है तो उसे पूर्ण ब्रह्मनिष्ठ गुरु की प्राप्ति होती है। जब गुरु जीवन में आते हैं तो जीव के कर्म संस्कारों को काटकर उसके वास्तविक स्रोत परमात्मा से मिलाने का कार्य करते हैं।
साध्वी ने कहा कि एक साधक के जीवन में गुरु कृपा का बहुत महत्व है, क्योंकि जो हमारे पुरुषार्थ से संभव नहीं हो पाता वह गुरु कृपा से सहज ही घटित हो सकता है। गुरु अपने शिष्य के लिए प्रकृति के नियमों को भी बदल देते हैं। जब गुरु कृपा करते हैं तो जीव का भाग्य सौभाग्य में परिवर्तित हो जाता है, उसका जीवन सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर होता है और वह जीवात्मा जीते जी मोक्ष प्राप्ति कर लेता है।
विज्ञापन

गुरु कृपा प्राप्त होना सहज नहीं है। इसके शिष्य को गुरु के चरणों में पूर्ण समर्पण करना होता है। उन्हाेंने कहा कि गुरु कृपा साधक के लिए वो संपदा है जिसे प्राप्त करने के पश्चात संसार में कुछ और पाना शेष ही नहीं रहता क्योंकि जब गुरु अपने शिष्य पर कृपा लुटाते हैं तो वे उसका योग क्षेम स्वयं वहन करते हैं। उपलब्ध वस्तुओं की रक्षा और योग्य वस्तुओं को प्रदान करने का वचन गुरु निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शिष्य गुरु कृपा का पात्र बनता है जब वह ब्रह्मज्ञान की निरंतर ध्यान साधना करता हुआ सुमिरन, सत्संग,सेवा सभी गुरु आज्ञाओं का पालन करते हुए अपने जीवन को पवित्रता से परिपूर्ण करता है। गुरु ऐसे साधक पर सहज ही कृपा लुटाते हैं जो उस अंतर्यामी प्रभु को अपना सर्वस्व मान कर हर परिस्थिति में गुरु आज्ञा का पालन करने का पुरुषार्थ करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed