फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gurunanak Khalsa College first in poster competition

Yamuna Nagar News: पोस्टर स्पर्धा में गुरुनानक खालसा कॉलेज प्रथम

Wed, 09 Oct 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Gurunanak Khalsa College first in poster competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में राज्यस्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता का विषय एक राष्ट्र एक चुनाव रहा। प्रतियोगिता में गुरुनानक खालसा कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. हरिंद्र सिंह कंग ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे को आकार देने में चुनाव सबसे अहम हैं। शिक्षा विभाग प्रमुख डॉ. जगत सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में डॉ. गुरविंद्र कौर और प्रो. रेनू ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में गुरु नानक खालसा कॉलेज की निविया व प्रगति ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की आर्या और दीपाली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, गुरु हरकृष्ण कॉलेज ऑफ एजुकेशन की जसविंद्र कौर और हर्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के सुहैल और आरजू को सराहनीय प्रयास के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रो. राजू, प्रो. पूजा, प्रो. प्रदीप, डॉ. संगीता, प्रो. राम कुमार, डॉ. कमल, प्रो. रविता सैनी की देखरेख में हुआ। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं का मस्तिष्क पोषित करने के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रतिमा शर्मा, डॉ. कैथरीन मसीह और डॉ. शवेता सचदेवा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed