{"_id":"6aeb7c0fa9423a9f5a0dbdc4","slug":"gurukul-students-won-medals-in-the-yoga-asana-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165694-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: योगासन प्रतियोगिता में गुरुकुल के विद्यार्थियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: योगासन प्रतियोगिता में गुरुकुल के विद्यार्थियों ने जीते पदक
विज्ञापन
शारदा गुरूकुल कलेसरा के विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि व शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। पलवल में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक हुई ऑल इंडिया योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शारदा गुरुकुल कलेसरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में गुरुकुल के चार विद्यार्थियों और एक योग शिक्षक ने पदक व प्रमाणपत्र हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया। बुधवार को गुरुकुल में सम्मान समारोह में विजेता खिलाड़ियों और योग शिक्षक को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि भाजपा नेता नेपाल राणा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
गुरुकुल की प्राचार्या ममता रानी ने बताया कि प्रतियोगिता के 8 से 12 आयु वर्ग में विशाल ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ईवान, लविशा और आरुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक पेयर प्रतियोगिता में लविशा और आरुषी की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही, जबकि विशाल और ईवान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, योग शिक्षक अभिषेक ने 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्यातिथि नेपाल राणा ने कहा कि विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों से प्रतिभा निखरती है और आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। इस दौरान प्रबंधन समिति सदस्य जयपाल कुरुक्षेत्र, अनिल कांबोज, सुशील कुमार बकाना, अंकित सरपंच कलेसरा, जयचंद मंसूरपुर, चेयरमैन रूपेंद्र मल्ली सहित अन्य उपस्थित रहे।