फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Guru Tegh Bahadur made the ultimate sacrifice: Dr. Agnihotri

गुरु तेग बहादुर ने दिया सर्वोच्च बलिदान : डॉ. अग्निहोत्री

Fri, 30 Jan 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur made the ultimate sacrifice: Dr. Agnihotri
राजकीय कॉलेज आहड़वाला में कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अति​थि व स्टाफ। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। अहड़वाला के राजकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय सिख गुरु परंपरा : हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत रहा। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री पहुंचे। विशिष्ट अतिथियों में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा तथा हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग शामिल रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। धर्मो रक्षति रक्षितः का संदेश आज भी मार्गदर्शक है। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने गुरु तेग बहादुर जी को पूरे हिंदुस्तान का गुरु बताते हुए युवाओं से संस्कृति और भाषा से जुड़ने का आह्वान किया। मुकेश गर्ग ने कहा कि गुरु समाज को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है और गुरु तेग बहादुर जी मानवाधिकारों के प्रथम रक्षक थे।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान मानवीय मूल्यों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा का अनुपम उदाहरण है, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। उपप्राचार्य एवं सेमिनार संयोजक डॉ. रमेश धारीवाल ने सेमिनार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संत-गुरु परंपरा की सांस्कृतिक भूमिका रेखांकित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ले. डॉ. वीरेंद्र पाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने विचार साझा किए। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मंच संचालन आरती अरोड़ा व डॉ. मनीषा ने किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed