फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Guru Ravidas ji gave a new direction to society: Rana

गुरु रविदास जी ने समाज को नई दिशा दी : राणा

Mon, 02 Feb 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas ji gave a new direction to society: Rana
रादौर में ग्रामीणाें को संबोधित करते मंत्री श्याम सिंह राणा। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने विधानसभा क्षेत्र रादौर के विभिन्न गांवों व शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती की लोगों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रमों में उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को नई दिशा दी।
मंत्री ने रादौरी, कलेसरा, दौलतपुर, झींवरहेड़ी, गुन्दियाना, कुलपुर, बीडबलसुआ, पीर माजरा, फर्कपुर जवाहर नगर, विष्णु नगर वर्कशॉप, कांसापुर, डॉ. बीआर आंबेडकर सोसायटी अशोक विहार स्कूल रोड जगाधरी, मंडौली व नाहर सहित अनेक स्थानों पर गुरु रविदास जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

जयंती समारोहों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि गुरु रविदास जी ने जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने अपने दोहों और वाणी के माध्यम से भक्ति, समानता और मानवता का संदेश दिया तथा जन्म के आधार पर होने वाले भेदभाव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी को एक महान आध्यात्मिक समाज सुधारक के रूप में जाना जाता है, जिनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed