फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Guru Darshan removes negativity from the mind: Vanshika

गुरु दर्शन से मिटती है मन की नकारात्मकता : वंशिका

Mon, 23 Feb 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Guru Darshan removes negativity from the mind: Vanshika
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम हनुमान गेट स्थित में  उप​स्थित संगत। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में रविवार को आयोजित साप्ताहिक सत्संग सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। साध्वी वंशिका भारती ने श्रद्धालुओं को बताया कि गुरु दर्शन से मन की नकारात्मकता मिट जाती है।
उन्होंने कहा कि दर्शन केवल आंखों से किसी को देख लेना नहीं है, बल्कि साकार स्वरूप में प्रकट हुई दिव्यता को आत्मानुभूति के माध्यम से अपने रोम-रोम में उतार लेना ही वास्तविक दर्शन है। आज लोग विभिन्न तीर्थस्थलों पर जाकर प्रभु के विग्रह, संत-महात्माओं और भक्तों के दर्शन करते हैं, लेकिन यह भी विचार करना आवश्यक है कि उन दर्शनों से उन्हें कितना आध्यात्मिक लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

साध्वी ने बताया कि जब निराकार परमात्मा साकार रूप धारण कर धरती पर अवतरित होता है तो उसका आभामंडल दिव्य और प्रभावशाली तरंगों से युक्त होता है। ऐसी पावन उपस्थिति में भक्तों के मन की नकारात्मकता और दुविधा स्वतः समाप्त हो जाती है और जीवन सहज ही सन्मार्ग की ओर अग्रसर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी ने उदाहरण देते हुए बताया कि महात्मा बुद्ध के एक बार दर्शन मात्र से अंगुलिमाल के जीवन में बड़ा परिवर्तन आ गया था। उन्होंने कहा कि साधारण व्यक्ति किसी को प्रभावित कर सकता है, लेकिन जीवन परिवर्तन की शक्ति उसी में होती है जो ब्रह्मनिष्ठ संत हो। सत्संग के अंत में साध्वी बहनों ने सुमधुर भजनों का गायन किया। इसके पश्चात सामूहिक ध्यान साधना कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed