{"_id":"68a4c439eaa17c447a093414","slug":"gurmeets-excellent-performance-in-state-level-shooting-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-142456-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राज्य स्तरीय निशानेबाजी में गुरमीत का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राज्य स्तरीय निशानेबाजी में गुरमीत का शानदार प्रदर्शन
Wed, 20 Aug 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में निशाना लगाते हुए गुरमीत कोहली। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। कस्बा के गुरमीत कोहली ने हिमाचल में आयोजित राज्य स्तरीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के आधार पर गुरमीत ने स्टेट ट्रैप इवेंट में नार्थ जोन चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन एवं जिला सिरमौर राइफल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में यह प्रतियोगिता 14 से 18 अगस्त तक धौलाकुंआ की छठी आईआरबी बटालियन परिसर में आयोजित हुई। गुरमीत कोहली के साथी दिल्ली के गगन बब्बर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर .22 कैटेगरी के लिए क्वालिफाई किया। भाजपा नेता नवीन भसीन, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन प्रेम भसीन, पंजाबी सभा के अध्यक्ष सूरज ओबराय, मुकेश गर्ग बॉबी व भाजपा नेता संजीव संधू ने इस उपलब्धि के लिए गुरमीत कोहली को बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।