Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Guest teachers submitted memoranda to the MLAs

Yamuna Nagar News: अतिथि अध्यापकों ने विधायकों को सौंपे ज्ञापन

Wed, 25 Nov 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers submitted memoranda to the MLAs
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के पीए को ज्ञापन सौंपते अ​ति​थि अध्यापक। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सेवाएं नियमित करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के अतिथि अध्यापकों ने मंगलवार को तानाशाही दिवस मनाया। इस दौरान जिले के अतिथि अध्यापकों ने चारों विधायकों को ज्ञापन सौंपकर सर्वोच्च न्यायालय और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसलों को लागू करवाने की मांग की। उन्होंने विधायकों से इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया।
अतिथि अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल विधायकों के कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अतिथि अध्यापक संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीश शर्मा ने किया। इस दौरान रजनीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, महिला विंग अध्यक्ष नवनीत बाजवा, अशोक कुमार, भूषण जगदीश ने बताया कि अतिथि अध्यापक पिछले करीब 21 वर्षों से अपनी सेवाएं नियमित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि फरवरी 2014 में उन्हें नियमित करने का लिखित आश्वासन दिया गया था। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी इस संबंध में वायदा किया गया था। इसके बावजूद अब तक उनकी सेवाओं को नियमित करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। अतिथि अध्यापकों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 16 अप्रैल और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 25 मई को उनके पक्ष में फैसले दिए थे। इन फैसलों में सेवाएं नियमित करने के संबंध में निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों की मांग है कि न्यायालयों के फैसलों को तत्काल लागू किया जाए और उनके दावों को खारिज करने वाले प्रतिकूल आदेश वापस लिए जाएं। साथ ही न्यायालय के निर्देशों और निर्धारित नीति के अनुसार सभी अतिथि अध्यापकों की सेवाएं नियमित करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। इस दौरान रितेश दत्ता, संजीव राठी, अंजू चौधरी, ममता, सुमन सहित अन्य अतिथि अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed