{"_id":"66f73d61c79a015080045374","slug":"grp-recovered-ganja-from-lucknow-chandigarh-express-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-126069-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जीआरपी ने लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से बरामद किया गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जीआरपी ने लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से बरामद किया गांजा
Sat, 28 Sep 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही गाड़ी संख्या 12231 एक्सप्रेस ट्रेन से थाना जीआरपी ने शुक्रवार सुबह साढ़े पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया। गांजा को एक बैग में छिपाकर रखा हुआ था। जीआरपी की टीम ट्रेन की तलाशी ले रही थी कि बैग से गांजा बरामद हुआ। यह बैग किसका था फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। थाना जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे थाना जीआरपी के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह एएसआई अमित कुमार, एसआई बोध राज, ईएसआई राजकुमार, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार की टीम रेलवे स्टेशन जगाधरी वर्कशॉप पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान स्टेशन पर लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी।
टीम ने ट्रेन में चढ़कर लोगों के सामान की तलाशी ली। इसी दौरान ट्रेन के डिब्बे में काले रंग का एक लावारिस बैग मिला। बैग खोल कर तलाशी ली गई तो उसमें नशीला पदार्थ गांजा था। उस बैग के बारे में पता किया गया लेकिन किसी ने भी उसे अपना नहीं बताया। बैग को कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया। वजन करने पर उसमें गांजे का वजन साढ़े पांच किलोग्राम मिला। बलजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इसी माह सीआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब 33 किलो से अधिक नशीला पदार्थ पकड़ा था। जिसकी कीमत बाजार में करीब एक करोड़ रुपये थी। इसमें तीन नाबालिग लड़कियां व एक युवक शामिल था, जो बिहार के रहने वाले थे।