फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   GRP launched special checking campaign at railway station due to alert

अलर्ट के चलते रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
GRP launched special checking campaign at railway station due to alert
यमुनानगर। अंबाला में तीन हैंड ग्रेनेड और एक्सप्लोसिव डिवाइस मिलने के बाद से प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब बॉर्डर से सटे क्षेत्र में यह बम मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसके तहत जीआरपी और आरपीएफ की ओर से वीरवार को रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

अंबाला में विस्फोटक मिलने के बाद मुख्यालय की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों को विशेष रूप से अलर्ट जारी किया गया है। यही कारण है कि यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन की चौकसी बढ़ा दी गई है। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ज्यादातर पंजाब, जम्मू कश्मीर और राजस्थान से गाड़ियां आती हैं। ऐसे में राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल यहां से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि इसमें रेलवे कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। स्टेशन परिसर पर लगे सफाई कर्मचारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही लगातार यात्रियों को भी सचेत किया जा रहा है, ताकि अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed