फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Group C exam today at 44 centers in the district

Yamuna Nagar News: जिले के 44 केंद्रों पर ग्रुप सी की परीक्षा आज

Sun, 18 Aug 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Group C exam today at 44 centers in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के 44 केंद्रों पर रविवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप सी के तहत 56 व 57 ग्रुप की परीक्षा ली जाएगी। इसे लेकर रोडवेज अफसरों के लिए चुनौती बढ़ गई है, क्योंकि रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए मुफ्त सफर की सुविधा भी आज से शुरू होगी। ऐसे में रक्षाबंधन के लिए महिलाओं व परीक्षा देने को परीक्षार्थियों की बसों में भीड़ रहेगी।
इसे ध्यान में रखकर ही रोडवेज अफसरों ने यमुनानगर डिपो की बसों का रूट प्लान तैयार किया है, जिससे बहनों व परीक्षार्थियों को परेशानी न हो। जीएम रोडवेज संजय रावल ने बताया कि यमुनानगर डिपो पर 171 बसें हैं। इनमें रक्षाबंधन पर बहनों के मुफ्त सफर कराने के साथ जिले में हो रही ग्रुप सी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए चलाया जाना है बसों का संचालन इस तरह से किया जाएगा, जिससे बहनों व परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कुछ बसों को रिजर्व रखा जाएगा, जिन्हें जिस भी रूट पर जरूरत होगी, वहां ऑन डिमांड चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन

परीक्षा रविवार सुबह दस से 12 बजे तक होंगी। परीक्षा को लेकर जगाधरी एसडीएम सोनू राम नोडल अधिकारी बनाए गए है। साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट व फ्लाइंग स्क्वायड की भी ड्यूटियां लगाई गई हैं। परीक्षा के दृष्टिगत धारा 144 (भारतीय न्याय संहिता की धारा 163) लगाई गई है। इसके तहत सभी फोटोस्टेट मशीन व कोचिंग सेंटर भी परीक्षा वाले दिन बंद रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा को लेकर एडीसी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed