{"_id":"69e27dd34f663d56d9059e1f","slug":"groundbreaking-ceremony-for-road-construction-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-154545-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रास्ते का शिलान्यास, 15.04 लाख से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रास्ते का शिलान्यास, 15.04 लाख से होगा निर्माण
Sat, 18 Apr 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विष्णु नगर में रेवेन्यू रास्ते का शिलान्यास करते विधायक, मेयर व अन्य। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शुक्रवार को वार्ड 19 के विष्णु नगर में 15.04 लाख की लागत से बनने वाले राजा गार्डन रेवेन्यू रास्ते का शिलान्यास किया। उन्होंने पार्षद हरजीत सिंह आनंद के साथ नारियल फोड़कर रेवेन्यू रास्ते के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान मेयर व विधायक ने क्षेत्र के लोगों को इस विकास कार्य की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना नगर निगम की प्राथमिकता है। रेवेन्यू रास्ते के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
मेयर बहमनी ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम मिलकर शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। पार्षद हरजीत सिंह आनंद ने मेयर व विधायक का आभार जताया। इस मौके पर नगर निगम के सहायक अभियंता राजेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार, पूजा मोंगा, विनेश मनकट, नितिन आनंद, शालू, डिंपल, रवि नीला, जतिंदर, विजय धीमान, केवल, कमल, प्रिंस मौजूद रहें।