फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Grievances redressal committee meeting held in Yamunanagar

Yamuna Nagar: कष्ट निवारण समिति की बैठक में 12 शिकायतों का निपटारा, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर पर धमकी का आरोप

Fri, 25 Apr 2025 07:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 07:36 PM IST
सार

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में स्थानीय लोगों ने नगर निगम के एक चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) के खिलाफ शिकायत दर्ज की। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Grievances redressal committee meeting held in Yamunanagar
यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक शुक्रवार को जिला सचिवालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कुल 16 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 12 का मौके पर समाधान कर लिया गया, जबकि चार को अगली बैठक तक लंबित रखा गया।

विज्ञापन


बैठक के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम के एक चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) के खिलाफ शिकायत दर्ज की। लोगों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने एक एनजीओ द्वारा कॉलोनी में बेसहारा कुत्तों को भोजन देने की शिकायत सीएसआई से की, तो उसने उल्टा उन्हें धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि वह सीएसआई को बुलाकर समझाएंगे और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


बिजली तारों की चोरी

खुर्दी गांव के निवासियों ने बिजली तारों की बार-बार चोरी की शिकायत की। मंत्री बेदी ने बताया कि किसानों से इस तरह की शिकायतें पहले भी मिली हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निर्देश दिए कि एक विशेष टीम गठित कर चोरी की घटनाओं की जांच की जाए और इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवरेज पाइप की समस्या

श्री हरि प्लाईवुड, खारवन रोड, जगाधरी के संचालक अनिल गर्ग ने शिकायत की कि वह प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपये से अधिक नगर निगम को टैक्स देते हैं और फैक्ट्री की एनओसी भी रखते हैं, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग पानी निकासी के लिए सीवरेज पाइप नहीं डाल रहा। मंत्री ने इस मामले को अगली बैठक तक लंबित रखा, क्योंकि इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से एनओसी की आवश्यकता है।


सड़क पर कब्जा

सलेमपुर साढौरा के सरपंच ऋषि पाल ने सड़क पर अवैध कब्जे की शिकायत की। मंत्री ने एसडीएम ब्यासपुर और बीडीपीओ साढौरा को कब्जा हटाने के निर्देश दिए। बैठक में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी, डीसी पार्थ गुप्ता, एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका, एडीसी नवीन आहूजा, सीईओ जिला परिषद वीरेंद्र सिंह ढुल, जगाधरी के एसडीएम सोनू राम, रादौर के एसडीएम नरेंद्र कुमार, छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, एसडीएम जसपाल सिंह गिल, और सिटी मजिस्ट्रेट पीयूष गुप्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed