{"_id":"6866d67201fdfe9aaa03a7f7","slug":"grass-grown-in-raw-drains-was-removed-for-drainage-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140246-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जलनिकासी के लिए कच्चे नालों में उगी घास निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जलनिकासी के लिए कच्चे नालों में उगी घास निकाली
Fri, 04 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। ग्राम पंचायत व्यासपुर ने जगाधरी रोड पर पानी निकासी के लिए सड़क के साथ बने नाले से घास निकाल कर पानी निकासी को सुचारू किया। एसडीएम जसपाल सिंह गिल व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आस्था गर्ग ने ग्राम पंचायत को इसकी सफाई के निर्देश दिए थे।
ग्राम पंचायत व्यासपुर की सरपंच कीर्ति खुराना ने बताया कि वीटा मिल्क प्लांट जगाधरी रोड पर कई वर्षो पुरानी पानी निकासी की समस्या का समाधान करने के लिए सड़क के साथ बने कच्चे नाले से भारी मात्रा में उगी घास फूस को निकाल कर पानी निकासी सुचारू करवा दी हैं। सरंपच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने बताया कि वीटा मिल्क प्लांट के पास बारिश होने पर सड़क पर कई-कई फीट पानी जमा हो जाता हैं। कई बार तो सड़क पर वाहन पानी में फंस कर बंद हो जाते हैं।
लोग गांवों के रास्तों से निकल कर जगाधरी व व्यासपुर पहुंचते हैं। इसी समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का हल करने के लिए ग्राम पंचायत व्यासपुर ने कच्चे नालो से घास फूंस निकाल कर सफाई करवा दी ताकि बारिश के समय जल भराव की समस्या न हों। ग्राम सचिव ब्रजेश शर्मा ने बताया कि जहां पर जलभराव की समस्या होती है, वहां पर भी नालों की सफाई करवाई गई है ताकि बारिश होने पर जलभराव न हो।