फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Grass and bushes will be cleared from the green belt in two sectors

Yamuna Nagar News: दो सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट से घास-झाड़ होंगे साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Grass and bushes will be cleared from the green belt in two sectors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहरी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत सेक्टर-22 व 24 जल्द विकसित होने की उम्मीद है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल दोनों सेक्टरों में साफ-सफाई का काम होगा। इसके तहत दोनों सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट पर लगे घास-झाड़ साफ होंगे। इसके अलावा पौधरोपण के लिए जमीन तैयार होगी। इन कार्यों पर करीब 2.73 लाख रुपये खर्च अनुमानित है। इसी अनुमान पर प्राधिकरण की ओर से ई निविदा लगा दी गई है।
इसमें ठेकेदारों व एजेंसियों से 27 जनवरी तक बिड मांगी गई है। इनमें जिस भी एजेंसी या ठेकेदार को वर्क अलॉट होगा, उसे दो माह में यह कार्य पूरे करने होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 3139 पात्रों को जहां प्लाॅट अलॉट किए गए थे, उनमें सेक्टर-22 व 24 भी शामिल थे। इन लोगों सहित अन्यों के यहां बसने से पहले सेक्टरों को विकसित किया जाना है, जिसके लिए शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत पहले चरण में साफ-सफाई के काम कराने जा रहे हैं, जिसके लिए ई निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट से खड़े घास-झाड़ सहित जंगल साफ करने और पौधरोपण के लिए जगह तैयार करने के लिए 2.73 लाख खर्च किए जाने की तैयारी है। इस अनुमानित राशि पर मंजूरी पर शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से ई निविदा लगा दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने पर दो माह में कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed