फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Grant taken from department by making false card of daughter's marriage, father accused of rape attempt

बेटी की शादी का झूठा कार्ड बनवाकर विभाग से लिया अनुदान, पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Grant taken from department by making false card of daughter's marriage, father accused of rape attempt
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने अपने माता-पिता पर उसकी शादी का फर्जी कार्ड बनवाकर सरकारी योजना के तहत अनुदान लेने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसके पिता निगम में स्वीपर हैं। जिसका लाभ उठाकर उसने फर्जी कार्ड बनवाया। इसके बाद विवाह शगुन योजना का लाभ उठाया। युवती ने अपने पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। इसकी शिकायत युवती ने गृहमंत्री अनिल विज को दी। जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने मामले में युवती के पिता व मां के खिलाफ धोखाधड़ी व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता नगर निगम में स्वीपर के पद पर कार्य करते हैं। कुछ माह पहले उसे अपने घर से एक शादी का कार्ड मिला। यह कार्ड उसकी शादी का था। कार्ड पर उसकी शादी की तारीख 29 जून 2021 लिखी हुई थी, जबकि उसकी शादी अभी तक नहीं हुई। जब उसने इस बारे में अपने पिता व मां से पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। युवती ने बताया कि कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसके पिता ने निगम कार्यालय में उसकी शादी का झूठा कार्ड दिखाकर वहां से सरकार की योजना के तहत आवेदन किया। जिसके बाद उसने कन्या की शादी के लिए दिए जाने वाला अनुदान ले लिया। उसने जब इस बारे में अपने पिता से बात की तो उसने उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

युवती का यह भी आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने गृहमंत्री अनिल विज को इसकी शिकायत दी। गृहमंत्री ने पुलिस को मामले की जांच कर केस दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed