फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Grabbed Rs 1.60 lakh from factory owner by selling plywood

Yamuna Nagar News: प्लाईवुड बेचकर फैक्ट्री मालिक के 1.60 लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 1.60 lakh from factory owner by selling plywood

विज्ञापन

यमुनानगर। प्लाईवुड बेचने के नाम पर फैक्ट्री मालिक ललित आर्य से एक लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपी ने प्लाईवुड बिकवाने के लिए ललित आर्य से प्लाईवुड ली थी और वह पानीपत में प्लाईवुड बेचने के बाद रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मोहित शर्मा नाम के व्यक्ति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शहर के कैनाल रेस्ट हाउस रोड निवासी ललित आर्य ने बताया कि उसका तेजली गांव में एक गोदाम है। गोदाम की मालिक उसकी पत्नी अंजली आर्य है जबकि गोदाम के सभी कार्य और सेल-परचेज का काम वह देखता है। 27 सितंबर को मोहित शर्मा नाम का व्यक्ति उसके पास आया। आरोपी ने उससे खजूरी रोड स्थित दो दुकानों को किराए पर लेने की बात कही।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि दुकानों का किराया वह नवरात्रों में एडवांस दे देगा। आरोपी की बातों में आकर उसने दुकानें किराए पर देने के लिए हां कर दी। तब आरोपी ने उसे बताया कि वह इन दुकानों में प्लाईवुड ट्रेडिंग का कार्य करेगा। तब उसने आरोपी को कहा कि मेरा भी प्लाई का ही काम है और उसके पास भी प्लाईवुड पड़ी रहती है और तुम मेरा माल भी बिकवा देना। तब उसने आरोपी को अपने तेजली स्थित गोदाम के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उसका माल बिकवाने का आश्वासन दिया। 29 और 30 सितंबर को आरोपी ने अपना मुंशी अरुण कुमार उसके पास माल देखने के लिए भेजा। दो अक्टूबर को आरोपी ने प्लाईवुड लेने के लिए पिकअप उसके गोदाम पर भेजी। उसने पिकअप में 130 पीस प्लाई के लोड करवाए। जिसकी कीमत एक लाख 60 हजार रुपये है। तब आरोपी मोहित शर्मा ने बताया कि उसका यह माल पानीपत जाएगा। माल उतरते ही उसके रुपये उसे मिल जाएंगे।

आरोपी पर विश्वास करके उससे पिकअप में माल लोड करवा कर भेज दिया। आरोपी ने पानीपत में एक दुकान पर माल उतरवाया और रुपये लेकर वहां से चला गया। जब उसने आरोपी को फोन किया तो उसका नंबर बंद आया। इस शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी मोहित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed