फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   govt. scheme

अब सबके लिए ‘आपकी बेटी, हमारी बेटी’ योजना

Fri, 25 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Fri, 25 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
 ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना के तहत अनुसूचित जाति व बीपीएल परिवारों में पैदा हुई पहली बेटी को ही लाभ दिया जाता था। अब सभी परिवारों की 22 जनवरी के बाद पैदा हुई दूसरी बेटी को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय द्वारा बेटी पैदा होने पर 21 हजार रुपये स्वीकृत कर एलआईसी में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन


डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा बेटियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से योजना के तहत बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये की राशि जमा कराई जाती है। जबकि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर ब्याज सहित उस लड़की को राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


यह योजना 22 जनवरी 2015 से प्रदेश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लागू है। बेटी के जन्म के बाद योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए बच्ची के माता-पिता, अभिभावक संबंधित क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, खंड महिला एवं बाल विकास अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों की सभी प्रकार से जांच करने उपरांत जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में भिजवाया जाएगा। योजना का ओवरऑल कार्य व रिकार्ड रखने का जिम्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में ही रहेगा। यह आवेदन आंगनबाड़ी केंद्रों से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना लाभ लेने के लिए यह दस्तावेज अनिवार्य:
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के साथ हरियाणा का स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र, गर्भवती महिला का आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकरण प्रमाण, बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र के साथ आधार नंबर व माता-पिता या अभिभावक का बैंक खाता नंबर भी साथ लगाया जाना अनिवार्य है। संबंधित जिलों के सिविल सर्जन व कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा आधार नंबर के साथ बैंक खाता जोड़कर एलआईसी में प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed