फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government is making people's lives easier: Arora

लोगों का जीवन सरल कर रही सरकार : अरोड़ा

Fri, 12 Jul 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Government is making people's lives easier: Arora
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को शहरी क्षेत्र में लाल डोरे के भू-मालिकों को स्वामित्व प्रमाणपत्र और मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के पात्रों के लिए रजिस्ट्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार सरकार लोगों के जीवन को सरल बनाने का कार्य कर रही है।
इससे पूर्व उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार व निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मुख्यातिथि विधायक अरोड़ा ने लाल डोरे के 51 भू मालिकों को स्वामित्व प्रमाणपत्र अर्थात संपत्ति प्रमाणपत्र दिए। इसके अलावा 20 साल व इससे अधिक वर्षों से शहरी क्षेत्र में किराए पर दुकान लेकर व्यवसाय कर रहे 10 पात्र दुकानदारों को उनका दुकान पर मालिकाना हक दिलाने के लिए रजिस्ट्री एवं मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश वितरित किया।
विज्ञापन

निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा हैं, प्रदेश स्तर पर मानेसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्र में लाल डोरे अर्थात देह आबादी एवं फिरनी के अंदर रह रहे पात्रों को स्वामित्व पत्र दिए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि व कार्यक्रम में शामिल सभी लाभार्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मानेसर में आयोजित कार्यक्रम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक पेड़
मां के नाम लगाएं


विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लाभार्थियों व आमजन से अपील की कि हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए
एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को नशे से बचाने के लिए सभी लोगों से अपील किया। उन्होंने कहा कि आज किशोर अवस्था व युवा अवस्था में कुछ लड़के नशे की लत में पड़ रहे है, जिससे हमारा भविष्य खतरे में है। इससे बचने के लिए हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। उनकी संगति पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed