{"_id":"678ff5229f5c6eb872073af1","slug":"government-is-ignoring-subhash-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-131888-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनदेखी कर रही सरकार : सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनदेखी कर रही सरकार : सुभाष
Wed, 22 Jan 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। संयुक्त किसान मोर्चा की मंगलवार को कांजनू में दीप राणा नंबरदार व महिपाल चमरोड़ी की अध्यक्षता में बैठक हुई। किसान नेता सुभाष गुर्जर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।
मोर्चा के नेता जरनैल सांगवान व सुभाष गुर्जर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। रादौर व बिलासपुर यह यात्रा होगी। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा किसानों के प्रति ठीक नहीं है। किसानों को बर्बाद करना चाहती है। लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा ऐसा कभी नहीं होने देगा।
सुभाष गुर्जर ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल को यदि कुछ हुआ तो पूरे देश का किसान सड़कों पर होगा। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में यह यात्रा अनाज मंडी से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक कपाल मोचन में समापन होगी। रादौर में डांगी ढाबा से शुरू होकर यात्रा का अनाज मंडी रादौर में समापन होगा।
विज्ञापन
किसानों में पूरा जोश है और पहले किसान गणतंत्र दिवस पर इक्ट्ठे होकर राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। उसके बाद शांति प्रिय तरीके से यात्रा को निकालेंगे। इस अवसर पर अशोक डांगी, राजीव तेजली, बिजेंद्र राणा गोलनी, साहिल सेतिया, मानसिंह पंजेटा, विनोद डांगी, रामफल, नरेश,संजय, कुलवंत कुंजल व दर्शन लाल आदि किसान मौजूद रहे।