{"_id":"61ba450cc92061447201bf96","slug":"government-banks-of-the-district-will-remain-closed-today-and-tomorrow-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl928818146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल बंद रहेंगे जिले के सरकारी बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल बंद रहेंगे जिले के सरकारी बैंक
विज्ञापन
तहसीलदार को हड़ताल का नोटिस देते बैंक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बैंक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान की जा रही हड़ताल के कारण जिले के सभी सरकारी बैंक वीरवार और शुक्रवार को बंद रहेंगे। हड़ताल को लेकर संगठन के नेताओं और कर्मचारियों ने बुधवार को रणनीति बनाई। नेताओं ने हड़ताल संबंधी नोटिस डीसी और अधिकारियों व विधायक को दिया। डीसी की अनुपस्थिति में तहसीलदार ने नोटिस स्वीकार किया।
यूनियन प्रधान नरोत्तम अग्रवाल ने बताया कि सरकार की निजीकरण नीति के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। सभी सार्वजनिक बैंक के अधिकारी कर्मचारी वीरवार और शुक्रवार को हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी वीरवार की सुबह दस बजे नगर निगम कार्यालय के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर एकत्र होंगे। वहां पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
एआईबीओसी की जिला इकाई की ओर से हड़ताल का नोटिस डीसी की गैर मौजूदगी में तहसीलदार और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को दिया गया। नरोत्तम ने बताया कि सरकार सार्वजनिक बैंकों का निजीकरण करने जा रही है। सरकार की यह नीति जनता व देश के हित में नहीं है। वहीं यह नीति अधिकारियों व कर्मचारियों के भी खिलाफ है। देश की जनता की 80 प्रतिशत जमा पूंजी बैंकों में ही है। बैंकों के निजीकरण होने से बैंकिंग सेवा सिर्फ पूंजीपति तक सीमित रह जाएगी। साधारण लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
नरोत्तम ने बताया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। राजीव शर्मा ने बताया कि हड़ताल को लेकर सभी कर्मचारी अभियान चलाकर लोगों को सरकार की निजीकरण की नीतियों के बारे बता रहे हैं। हड़ताल में आम लोगों का भी समर्थन जुटाकर सरकार की नीतियां व योजना रद्द करवाई जाएगी। इस दौरान सुशांत चौधरी, सुभाष, अमित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बढ़ा दी गई एटीएम की लिमिट
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का लोगों पर असर न पड़े, इसके लिए सभी एटीएम के जरिये लोगों को नकदी उपलब्ध करवाई जाएगी। अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक कार्यालय की ओर से सभी बैंक प्रबंधकों को अपने अधीनस्थ एटीएम में अतिरिक्त नकदी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में कुल 179 एटीएम हैं। सभी एटीएम की अलग-अलग नकदी सीमा है। हड़ताल के मद्देनजर एटीएम में नकदी की सीमा बढ़ा दी गई है।
दो दिन हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान लोगों के बैंक संबंधी कार्य नहीं होंगे। लोगों को परेशानी को देखते हुए एटीएम में अतिरिक्त नकदी रखने के लिए निर्देश सभी बैंकों को दिए गए हैं। - रणधीर सिंह, अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक, यमुनानगर।