फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Got tube well connection in his name by using fake signature

Yamuna Nagar News: फर्जी हस्ताक्षर कर अपने नाम कराया ट्यूबवेल का कनेक्शन

Sat, 21 Sep 2024 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Sep 2024 08:47 AM IST
विज्ञापन
Got tube well connection in his name by using fake signature
विज्ञापन


बिलासपुर। दरियापुर गांव निवासी हाकम सिंह ने अपने भाई, भाभी व भतीजे पर फर्जी हस्ताक्षर कर ट्यूबवेल का कनेक्शन अपने नाम करवाने औ सवा दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। बिलासपुर थाना पुलिस ने हाकम सिंह की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


हाकम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने व उसके भाई हरनाम सिंह ने गांव की पूनम देवी से जमीन खरीदी थी। उस जमीन में पूनम देवी के नाम ट्यूबवेल पर बिजली का कनेक्शन था। उन्होंने जमीन ट्यूबवेल समेत खरीदी थी। वे दोनों भाई उस ट्यूबवेल का साझा इस्तेमाल कर रहे थे। इस दौरान उसके भाई हरनाम सिंह ने अपनी पत्नी कमलजीत कौर ने बेटे प्रभजोत सिंह के साथ मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर ट्यूबवेल का कनेक्शन अपने नाम करवा लिया। जब उसने आरटीआई से इसकी सूचना ली तो बिजली निगम की ओर से उसे एक बयान हलफिया मिला। जिसमें उसके फर्जी हस्ताक्षर थे। उसने इस बारे में अपने भाई से बातचीत की तो उसके भाई ने कनेक्शन को उसके नाम करवाने के लिए सवा दो लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर आरोपी ने उसे कनेक्शन कटवाने की धमकी दी। मजबूरी में उसने आरोपियों को सवा दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी उसे ट्यूबवेल का इस्तेमाल करने नहीं दे रहा। आरोप है कि आरोपियों ने उसके फर्जी हस्ताक्षर कर बिजली कनेक्शन अपने नाम करवाया और उससे धोखे से सवा दो लाख रुपये लेकर हड़प लिए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में हाकम सिंह की शिकायत पर उसके भाई हरनाम सिंह, भाभी कमलजीत कौर व भतीजे प्रभजोत सिंह पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed