{"_id":"672e76bcb95613eadf0dbf74","slug":"got-the-property-registered-in-his-name-by-preparing-fake-documents-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-128114-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर जायदाद कराई अपने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर जायदाद कराई अपने नाम
विज्ञापन
यमुनानगर। बीएससी नर्सिंग की छात्रा खरड़ निवासी संजीवनी ने अपनी बुआ अमिता पर सरस्वती नगर स्थित जायदाद को फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी अमिता पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के मोहाली के खरड़ निवासी संजीवनी उर्फ सुरैया ने बताया कि वह बीएससी नर्सिंग की छात्रा है। पंजाब के आनंदपुर साहिब के भोरा साहिब मोहल्ला निवासी अमिता उसकी बुआ है। उनकी सरस्वती नगर में जायदाद है। यह जायदाद लाल डोरे में है। जिसमें मकान व दुकान बनी हुई है।
इस जायदाद पर उसका जन्म से अधिकार है। यह जायदाद उसकी दादी राजकुमारी के नाम उसके पड़दादा बुधराम से आई थी। उसकी दादी का 2021 में निधन हो गया था। इससे पहले उसके पिता अमित कुमार की भी 28 जुलाई 2009 को मौत हो गई थी। उसकी दादी व पिता के निधन के बाद इस जायदाद पर उसका अधिकार है लेकिन उसकी आरोपी बुआ ने अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर यह जायदाद अपने नाम करवा ली।
विज्ञापन
दस्तावेजों में उसकी आरोपी बुआ ने उसके पिता अमित की मौत शादी किए बिना ही दिखाई। जबकि उसके पिता की शादी के बाद और उसका जन्म होने के बाद ही उसके पिता का निधन हुआ।
इस जायदाद पर पहले भी विवाद हुआ था। जिसको लेकर पंचायत हुई थी। पंचायत में भी परिजनों व मौजिज लोगों ने जायदाद का अधिकार उसे ही दिया था। बावजूद इसके उसकी बुआ ने धोखाधड़ी से सात जून 2021 को फर्जी दस्तावेज तैयार करवा कर पूरी जायदाद अपने नाम करवा ली।
जब उसे इसका पता चला तो उसने अपनी बुआ से जायदाद में से कुछ हिस्सा मांगा, लेकिन उसकी बुआ ने उसका हिस्सा भी देने से मना कर दिया। उल्टा उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद छप्पर थाना पुलिस ने संजीवनी की शिकायत पर उसकी बुआ अमिता के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।