फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Got the land in his name with fake documents, case registered

Yamuna Nagar News: जाली दस्तावेज से जमीन अपने नाम कराई, केस दर्ज

Fri, 06 Jun 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Got the land in his name with fake documents, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के गोबिंदपुरी निवासी राकेश शर्मा ने गढ़ी मुंडो की टपरियां निवासी जयसिंह पर उसकी जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर अपने नाम करवाने का आरोप लगाया है। सेक्टर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
राकेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता हर्षपाल शर्मा ने तेजली में जमीन खरीदी थी। यह जमीन रेलवे रोड पर हरबर्ट अस्पताल और गोयल अस्पताल के बीच स्थित है। वर्ष 1991 में पिता के निधन के बाद यह प्लाट मेरे व भाई राजेश कुमार के हिस्से में आ गया था। इस बारे में नगर निगम जगाधरी के रिकार्ड में भी इंद्राज कराया। आरोप है कि जय सिंह को इस बारे में पता था। इसके बावजूद आरोपी ने जय सिंह बनाम नेम सिंह इत्यादि से वर्ष 2016 में सिविल सूट दायर कर दिया और कोर्ट से पार्टली डिक्री करा लिया।
विज्ञापन

इस झूठे दावे में कलेक्टर व तहसीलदार जगाधरी को भी प्रतिवादी बना लिया। आरोपी ने कोर्ट को गुमराह किया और पार्टली डिक्री कराने के बाद इस आदेश को तेजली के मालखाना रिकार्ड में इंद्राज करा लिया। जब राजस्व रिकार्ड में की गई तबदीली के बारे में पता लगा तो कोर्ट में इस आदेश के विरुद्ध एक याचिका लगाई। कोर्ट ने पूर्व के आदेश काे रद कर दिया। आरोप है कि जय सिंह ने नगर निगम में प्रार्थना पत्र देकर पुरानी आईडी के स्थान पर इस प्राॅपर्टी की नई आईडी जनरेट करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आरोपी ने पूर्व के कोर्ट के उन आदेशों की कापी दी जो रद हो चुके हैं। आरोपी से इस बारे में बात की तो वह गालियां देने लगा और धमकी दी कि वह इस प्राॅपर्टी को बेचकर ही रहेगा। अगर इसमें कोई रुकावट डाली तो वह उन्हें जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed