फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   woman misdeed in yamunanagar

यमुनानगर: शादी का झांसा देकर तीन बच्चों की मां का करवाया तलाक, फिर दुष्कर्म कर मुकरा आरोपी

Sat, 13 Nov 2021 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Nov 2021 01:03 AM IST
सार

यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने करनाल की महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी ने गर्भवती होने पर महिला को अपने परिजनों से मिलवाया था। बाद में शादी नहीं की और मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
woman misdeed in yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

यमुनानगर में शादी का झांसा देकर एक युवक ने पहले महिला का उसके पति से तलाक करवाया। इसके बाद आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से महिला गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर आरोपी ने महिला को शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक, उसकी मां व पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनाल के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में शहर की एक कॉलोनी में हुई थी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी हावी: जनजागरण अभियान के पर्यवेक्षक नियुक्त, हुड्डा खेमे के नेताओं को नहीं मिली जगह
विज्ञापन


गर्भवती होने पर मिलवाया परिजनों से
शादी के बाद उसके पास तीन बच्चे हैं, जो अपने पिता के पास ही रहते हैं। उसका पति के साथ तलाक हो चुका है। तीर्थ नगर निवासी राहुल का उसके घर पर आना-जाना था। राहुल ने उससे कहा था कि वह उससे प्रेम करता है और शादी करना चाहता है। इसलिए वह अपने पति को तलाक दे दे। उसने इस बात का विरोध किया। परंतु आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी राहुल ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। यह बात उसने आरोपी को बताई तो उसने अपने परिजनों से मिलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्होंने उससे कहा कि वह उसे घर में तभी रखेंगे, जब वह अपने पति को तलाक देगी। पति को तलाक देकर वह आरोपी के घर चली गई। आरोपी उसे गर्भपात कराने के लिए कहने लगा। उसने मना कर दिया। वहीं, आरोपी का पिता भी उस पर गलत नजर रखने लगा। वह उसे नशीला पदार्थ देता था। इसके अलावा जादू-टोना भी करता था। उसके साथ मारपीट कर उसकी सोने की बालियां व पायल को भी अपने पास रख लिया। 

ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा के माननीयों पर लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे के प्रयास से हाईकोर्ट नाराज

जांच के बाद होगी कार्रवाई
इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी राहुल, उसके पिता व मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जा रही हैं। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed