{"_id":"613909748ebc3e0e8d6f6242","slug":"goods-worth-thousands-stolen-from-the-house-built-on-the-tent-yamuna-nagar-news-knl82579365","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरे पर बने मकान में चोरी कर रहे थे चोर, किसान ने शोर मचाया तो हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरे पर बने मकान में चोरी कर रहे थे चोर, किसान ने शोर मचाया तो हुए फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर के गांव ककडौनी में गुरचैन सिंह धनोवा के डेरे पर बने मकान से चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया। जब एक किसान वहां से गुजर रहा था तो उसे घर के अंदर से चोरों की आवाज सुनाई दी। उसने शोर मचा दिया तो तीन-चार चोर वहां से दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककडौनी निवासी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसके मित्र गुरचैन सिंह धनोवा ने ककडौनी रकबा में अपने खेतों में डेरा बनाया हुआ है। गुरचैन सिंह धनोवा पंजाब में नौकरी करता है व अपने बाल बच्चों के साथ पंजाब में ही रहता है। छह सितंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गुरचैन सिंह के मकान के पास से खेतों में जा रहा था। जब वह गुरचैन सिंह के मकान के पास पहुंचा तो उसके बंद मकान के बाहर एक बाइक खड़ी थी। गुरचैन सिंह के मकान से दीवार तोड़ने की आवाज आ रही थी। जब उसने अंदर जाकर देखा तो मकान व सीढ़ियों की ग्रिल टूटी हुई थी। जैसे ही उसने चोर-चोर की आवाज लगाई तो घर के अंदर से तीन-चार युवक दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए। जब वह मकान के अंदर से बाहर आया तो वहां खड़ी बाइक भी गायब थी। उसने इसकी सूचना मकान मालिक गुरचैन सिंह को फोन पर दी। जांच करने पर घर के अंदर से लोहे की ग्रिल व हजारों रुपये का अन्य सामान गायब था। गुरचैन सिंह ने उसे इस संबंध में पुलिस को शिकायत देने को कहा। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया।
बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि बाइक नंबर के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
छछरौली। राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामगढ़ उर्फ अर्जुन माजरा के मुख्य अध्यापक हरी सिंह ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार को वह स्कूल को बंद करके घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचे तो वहां से इनवर्टर के दो बैटरी, एक खेलों की किट व अन्य सामान गायब था। जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया है।