{"_id":"621fcea1435e1f390952ebd8","slug":"goods-worth-thousands-stolen-from-kariana-and-chemist-s-shops-by-breaking-into-the-wall-yamuna-nagar-news-knl1006667122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार में सेंध लगाकर करियाना व केमिस्ट की दुकानों से चुराया हजारों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार में सेंध लगाकर करियाना व केमिस्ट की दुकानों से चुराया हजारों का सामान
चोरों द्वारा तोड़ी गई दुकान की दीवार
- फोटो : Yamuna Nagar
Link Copied
रादौर। चोरों ने मंगलवार की रात को शहर के सर छोटूराम चौक (मंडी चौक) पर स्थित एक करियाने व केमिस्ट की दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने करियाने व केमिस्ट की दुकानों की सीढ़ियों की दीवार तोड़कर दुकान से हजारों रुपये का सामान व नगदी चुरा ली। सूचना मिलने पर सुबह पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। सीन ऑफ क्राइम की टीम ईचार्ज डॉ. चंद्रशेखर ने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने प्रभावित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
सर छोटूराम चौक पर लाल करियाना स्टोर चलाने वाले मदन लाल, मनोज व सुरेंद्र ने बताया कि चोरों ने उनकी सीढ़ियों की दीवार को तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। जिसके बाद चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ डाला। अज्ञात लोगों ने दुकान से काजू, बादाम, छोटी इलायची, शैंपू, घी, रिफाइंड, चाय की पत्ती के पैकेट व अन्य सामान के अलावा गल्ले को तोड़कर लगभग आठ हजार रुपये की नकदी चुरा ली। जिससे उन्हें लगभग एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उधर पास में बांगड़ मेडिकल स्टोर चलाने वाले रजत बांगड़ निवासी मेहरा ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान की सीढ़ियों की दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। अज्ञात लोगों ने उसकी दुकान के गोलक से लगभग पांच हजार रुपये नकदी चुरा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।