{"_id":"66c27ddf4f9403d16603b744","slug":"goods-worth-thousands-stolen-from-four-places-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-123985-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चार स्थानों से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चार स्थानों से हजारों का सामान चोरी
Mon, 19 Aug 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने चार स्थानों से हजारों रुपये का चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाइडल प्राेजेक्ट भूड़कला से चोरों ने 15 हार्स पावर का मोनो ब्लाॅक चोरी कर लिया। असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमित यादव ने शिकायत में बताया कि हाइडल काॅलोनी में सीवरेज डिस्पोजल पंप लगा है। उसके लिए अलग से कमरा है, जिसमें मोनो ब्लाक मोटर लगा हुआ है। यह मोटर चोरी कर लिया गया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
वहीं, बिशनदास काॅलोनी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसका लोहे का गोदाम है। उनके गोदाम से पांच कट्टे तांबा की तारें, छह कट्टे सिल्वर की तार और 70 प्लेट लोहा सहित अन्य स्क्रैप चोरी कर लिया गया। जब सीसीटीवी चेक किए तो उसमें दो चोर गोदाम के अंदर से सामान चोरी कर दिखाई दे रहे हैं। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
उधर, पुराना हमीदा निवासी दिलशाद ने दी शिकायत में कहा कि उसकी टोडरपुर गांव में खेती की जमीन है। जिस पर उन्होंने बिजली का कनेक्शन लेकर ट्यूबवेल लगाया हुआ है। सुबह वह खेत में गए तो उनकी ट्यूबवेल के कमरे की दीवार टूटी मिली। अंदर से बिजली की मोटर चोरी की गई थी। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
रघुनाथपुरी निवासी तरुण अग्रवाल ठेकेदारी करते हैं। उनके पास स्वर्ण जयंती पार्क में डवलपमेंट के काम का ठेका है। सुबह वह पार्क में पहुंचे तो वहां से वेल्डिंग सेट, मशीन गायब थी। जांच की तो पता लगा कि पार्क की पार्किंग का ताला तोड़कर यह चोरी की गई है। गांधीनगर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।