फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods worth lakhs stolen from five places, Yamunanagar

पांच स्थानों से लाखों का माल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from five places, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्विनसिटी में चोरियों का सिलसिला नहीं रुक पा रहा है। इसी कड़ी में चारों ने सूने घर समेत पांच स्थानों से करीब साढ़े चार लाख का सामान चोरी कर लिया। संबंधित थानों की पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पहले मामले में जगाधरी के सफायर होटल के नजदीक रहने वाले सतेंद्र कुमार जैन ने थाना सेक्टर 17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम को वह अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। लौटने पर घर का लगा ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 40 हजार रुपये और सोने तथा चांदी के आभूषण गायब मिले। आभूषणों की कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपये है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में जैन कालोनी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसका वर्कशॉप रोड स्थित बुटर पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र है। रोज की तरह वीरवार रात करीब आठ बजे वह दुकान से घर चला गया था। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह दुकान पर आया तो ताला टूटा मिला और प्रदूषण जांचने की मशीन गायब थी। मशीन की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में गांव भटौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दया राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल से स्कूल बंद थे। स्कूल में कोई चौकीदार भी नहीं है। एक जून को करीब साढ़े आठ बजे जब वह स्कूल पहुंचा तो पांच सीसीटीवी कैमरे गायब थे। चौथी घटना में गुरुनानक पुरा कालोनी निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसका कैटरिंग का काम है। उसने कालिंदी कालोनी में गोदाम बनाया है। सात जुलाई की रात को चोरों ने गोदाम से 30 भगोने, 30 टब, 30 परात, पीतल के बर्तन, दो मिक्सी, एक ग्रेंडर चोरी कर लिया।

पांचवें मामले में बीएसएनएल के जेई आलोक कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव धौडंग में बीएसएनएल का टावर लगा है। टावर से शुक्रवार की रात 600 एएच क्षमता का बैटरी सेट चोरी हो गया। टावर की रखरखाव करने वाली कंपनीके कर्मचारी जवसविंद्र उर्फ शुभम ने इसकी सूचना उसे दी। बैटरी सेट की कीमत करीब 96 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed