{"_id":"6806b9a826492aaf2b0a8ad4","slug":"goods-worth-lakhs-burnt-in-factory-fire-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-136532-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फैक्टरी में आग से जला लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फैक्टरी में आग से जला लाखों का सामान
Tue, 22 Apr 2025 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। खजूरी रोड स्थित एसएस वुड क्राफ्ट फैक्ट्री में सोमवार को आग लगने से लाखों रुपये की प्लाईबोर्ड, मशीनरी व अन्य सामान जलकर राख गया। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्ट्री मालिक मुकेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। फैक्टरी की प्रेस की तरफ से लगी आग तेजी से बॉयलर, चैंबर, फिनिसिंग सेक्शन व बोर्ड सेक्शन की तरफ बढ़ रही थी। इस पर उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग लगने से फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। जबकि लाखों रुपये का सामान दमकलकर्मियों के प्रयासों से बचा लिया गया। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।