फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods stolen from five places including two temples

Yamuna Nagar News: दो मंदिरों समेत पांच स्थानों से सामान चोरी

Thu, 01 Feb 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Feb 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Goods stolen from five places including two temples
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। चोरों ने दो मंदिरों समेत पांच स्थानों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने पांचों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंडोली गग्गड़ निवासी जय कुमार ने बताया कि वह गांव में बने शिव मंदिर का पुजारी है। अलसुबह करीब तीन बजे जब वह उठा तो उसने देखा कि मंदिर से इनवर्टर बैटरा, घंटा, घड़ियाल, शिवलिंग से नाग देवता की मूर्ति चोरी थी। उसने आसपास चोरों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
उधर, जयरामपुर खालसा निवासी सुमन कुमार ने बताया कि वह गांव के गुरु रविदास मंदिर का प्रधान है। सुबह जब वह मंदिर गया तो वहां से दानपात्र व गैस सिलिंडर चोरी था। दानपात्र में हजारों रुपये थे। गांव मंडोली गग्गड़ निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि उसकी गांव में सरकारी स्कूल के पास बिजली मैकेनिक की दुकान है। सुबह चार बजे जब वह सैर करने के लिए दुकान की तरफ आया तो दुकान का शटर कटा हुथा। अंदर से बैटरी व अन्य सामान गायब था। बूड़िया पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, बिलासपुर निवासी विजय अग्रवाल ने बताया कि उनका छछरौली रोड पर जेके राइस मिल है। सुबह सात बजे जब वह शैलर पहुंचा तो मोटर के तार चोरी थी। जब वे छत पर गए तो वहां कुछ व्यक्ति तार काटते हुए मिले। उन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। इस दौरान उन्होंने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम डेहा बस्ती बिलासपुर निवासी अवतार बताया। बिलासपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जागधौली निवासी बलबीर ने बताया कि उसका सरदेहड़ी रोड पर आरा मशीन है। रात करीब सात बजे वह आरा मशीन बंद कर घर आ गया था। सुबह जब वह आरा मशीन पर गया तो वहां से 20 स्टील की कुर्सियां, सॉफ्ट, दो चूल्हे, एक कांटा, दो हथौड़े व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed