{"_id":"66e0a931e7ed28febf076196","slug":"goods-stolen-from-five-places-including-house-and-shop-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-125152-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर, दुकान समेत पांच स्थानों से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर, दुकान समेत पांच स्थानों से सामान चोरी
Wed, 11 Sep 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने घर, दुकान व गोदाम समेत पांच स्थानों से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पांचों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुघ माजरी गांव निवासी मतलेश ने बताया कि वह मजदूरी करती है। सोमवार को वह अपने काम पर गई हुई थी। जबकि उसके बच्चे बागड़ गए हुए थे। जब वह काम से वापस लौटी तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। घर से 50 किलो गेहूं से भरा बैग, सिलिंडर, जेवरात व पांच हजार रुपये की नकदी गायब थी। बूड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, छछरौली निवासी योगेश कुमार ने बताया कि उसकी बाजार में रेडीमेड गारमेंट व मोबाइल एसेसरीज की दुकान है। रात को वह दुकान बंद कर घर आ गया था।
सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर से कपड़े व मोबाइल एसेसरीज गायब थी। छछरौली थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, अमादलपुर निवासी इस्लाम के ट्रैक्टर की बैटरी, जैक, डीजल तेल व अन्य सामान चोरी हो गया। वहीं, अमादलपुर निवासी यासीन के ट्रक की भी दो बैटरियां व स्पेयर पार्ट चोरी हो गए।
विज्ञापन
बूड़िया पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। उधर, खुर्दबन निवासी सेठपाल के कंड्रौली गांव स्थित गोदाम से बीज, कीटनाशक दवा, गैस सिलिंडर, पानी का कैंपर व अन्य सामान चोरी हो गया। जठलाना थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।